अल्ताफ़ राजा एक भारतीय कव्वाली भारतीय गायक हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। अल्ताफ को हिंदी सिनेमा में पहचान एल्बम 'तुम तो ठहरे परदेशी' से मिली थी। उनकी यह एल्बम काफी लोकप्रिय हुई।
पृष्ठभूमि
अल्ताफ़ 13 अक्टूबर 1967 में, प्लॉट नंबर 24 काशी नगर, रामेश्वरी रोड, नागपुर, महाराष्ट्र में पेशेवर कव्वाल के घर पैदा हुए, अल्ताफ राजा ने 15 साल की उम्र में संगीत का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। वह निखिल वासनिक और रवि लामबडे के सबसे अच्छे दोस्त हैं।उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत 18 वर्ष की उम्र से की थी।
करियर
उन्हें हिंदी सिनेमा में अपनी गायकी का हुनर दिखाने का मौका साल 1997 में हिट गाने तुम तो ठहरे परदेशी से मिली। उस समय इस एल्बम 4 मिलियन यूनिट्स बिकी थी। उनके इस गाने ने उन्हें रातों-रात हिंदी सिनेमा का सुपर-स्टार बना दिया था।
साल 1997 में राजा ने फिल्म शपथ, 1998 में आयी फिल्म यमराज, 1999 की फिल्म मदर, साल 2013 में आयी फिल्म घनचक्कर, और 2015 की फिल्म हंटर, जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।