twitter

    विनय पाठक जीवनी

    विनय पाठक भारतीय अभिनेता, टेलीविजन प्रिजेंटर, फिल्म निर्माता और थियेटर कलाकार हैं। वे अपनी काॅमिक टाइमिंग की वजह से जाने जाते हैं। उन्होंने कई क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों में काम किया है जैसे खोसला का घोसला, भेजा फ्राई और जाॅनी गद्दार। उन्होंने ब्लाकबस्टर फिल्मों मे सर्पोटिंग रोल्स भी किए हैं जैसे फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में। 
     
    पृष्ठभूमि-
    विनय का जन्म धनबाद, झारखंड में हुआ था और वे पले बढ़े भोजपुर, बिहार में थे। 

    पढ़ाई-
    पाठक ने अपनी स्कूली पढ़ाई विकास विद्यालय, रांची से की। वे 1982 बैच के अल्युमिनाई हैं। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हुए और बाद में हायर स्टडीज के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चले गए। 

    शादी-
    उनकी शादी सोनिका सहाय से हुई है। उनकी दो लड़कियां हैं जिसमें से एक को उन्होंने एडाप्ट किया है। 

    करियर-
    विनय ने स्टोनी ब्रुक में स्टेट यूनिवर्सिटी आॅफ न्यूयार्क गए और कई नाटकों में काम किया है। उन्होंनें कई फिल्मों में छोटे रोल्स किए लेकिन वे फिल्म खोसला का घोसला में नोटिस किए गए। उसके बाद भेजा फ्राई में उनकी परफाॅर्मेंस को खूब वाहवाही मिली। 1999 में उन्होंने जी टीवी की पापुलर सीरीज हिप हिप हुर्ररे में विनीत सर, एक इंग्लिश टीचर, का महत्वपूर्ण किरदार निभाया। उन्होंने अपने दोस्त रनवीर शौरी के साथ चैनल वी के शो ओय की एंकरिंग की। इसके अलावा भी पाठक ने टीवी पर कई शोज किए। 
     
    उन्होंने क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्म जाॅनी गद्दार और आजा नच ले मतें काम किया। सुधीर मिश्रा की फिल्म खोया खोया चांद में विनय के काम को काफी सराहा गया। उन्होंने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी में भी काम किया हैं 
    उनकी अगली फिल्म रात गई बात गई जिसे प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशन ने प्रोड्यूस किया, ने 2009 के एचबीओ के न्यूयार्क साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवार्ड जीता। यह फिल्म भारत में दिसम्बर 2009 में रिलीज हुई। विनय पाठक की फिल्म चलो दिल्ली बाॅक्स आॅफिस पर नहीं चल पाई।
     
    सुशील राजपाल द्वारा निर्देशित उनकी फिल्म अंतरद्वंद ने 2009 में सामाजिक मुद्दे पर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का नेशनल फिल्म अवार्ड जीता। पाठक ने फिल्म में महत्वपूर्ण रोल अदा किया। 

    प्रसिद्ध फिल्में-
    अभिनेता के तौर पर-
    बांबे ब्वाॅयज, हम दिल दे चुके सनम, हर दिल जो प्यार करेगा, जिस्म, खोसला का घोसला, भेजा फ्राई, आजा नचले, जाॅनी गद्दार, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, रब सने बना दी जोड़ी, दसविदानिया, ओह माई गाॅड, क्विक गन मुरूगन, रात गई बात गई, माय नेम इज खान, फैटसो, चलो दिल्ली, भेजा फ्राई 2, तेरे मेरे फेरे, पप्पू कांट डांस साला, बजाते रहो, बदलापुर। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X