twitter

    मंदिरा बेदी जीवनी

    मंदिरा बेदी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री के साथ ही टीवी ऐंकर भी हैं।  

    पृष्ठभूमि: 
           मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम वीरेंद्र सिंह बेदी और माँ का नाम गीता बेदी है।  

    पढ़ाई:  
        उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई साउथ मुंबई के कैथर्डल स्कूल से पूरी की है। वह सेंट जेवियर कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने सोफिया पॉलीटेक्निक कॉलेज से मीडिया में पीजी डिप्लोमा किया है। 

    शादी: 
       मंदिरा बेदी की शादी फिल्म निर्देशक राज कौशल से से हुई है। उनके एक बेटा वीर है।  

    करियर:  
        मंदिरा बेदी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के प्रसिद्ध शो शांति से की थी। इस शो में उन्होंने शांति की भूमिका अदा की थी। शो में उनके बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन से फिल्म निर्देशक इतने प्रभावित हुए कि, उन्हें फिल्मो के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने इस शो के बाद अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने परमिट सेठी की बहन की भूमिका अदा की थी। 
     
    इसके बाद वह एकता कपूर के प्रसिद्ध टीवी शो क्योँकि सास भी कभी बहु थी में नजर आईं। अभिनय के अलावा वह कॉमेडी शो में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं, साथ ही वह कई रियलिटी शोज़ की एंकर भी रह चुकी हैं। मंदिरा बेदी क्रिकेट के शो एक्स्ट्रा इनिंग्स में चारु शर्मा के साथ भी नजर आ चुकी हैं। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X