करण वाही
Born on 09 Jun 1986 (Age 37) नई दिल्ली
करण वाही जीवनी
करण वाही एक टीवी कलाकार और फिल्म अभिनेता हैं। वह छोटे पर्दे पर चॉकलेटी बॉय के नाम से भी जाने जाते हैं।
पृष्ठभूमि
करण वाही का जन्म 9 जून 1986 को नई दिल्ली में हुआ था।
टीवी करियर
उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत टीवी शो रीमिक्स से की थी। इसके बाद वह स्टार वन के शो दिल मिल गए में में डॉ सिद्धांत की भूमिका भी अदा कर चुके हैं। अभिनय के अलावा करण एक अच्छे टीवी होस्ट भी हैं। वह स्टार प्लस के डांस बेस्ड रियलिटी शो नच बलिए और ज़ीटीवी के शो डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स में बतौर टीवी होस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके आलावा वह सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इंडियन आइडल भी होस्ट कर चुकें हैं।
फ़िल्मी करियर
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर और परनीति चोपड़ा स्टारर फिल्म दावत-ए-इश्क से की थी।