चंद्रचूर्ण सिंह
Born on 11 Oct 1968 (Age 55) Aligarh
चंद्रचूर्ण सिंह जीवनी
चंद्रचूर्ण सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।
प्रष्ठभूमि
चंद्रचूर्ण सिंह का जन्म 11 अक्टूबर 1968 को हुआ अलीगढ़ उत्तर-प्रदेश में हुआ था। उनके पिता उत्तरप्रदेश के खैर जिले पूर्व एमएलए रह चुके हैं। उनके दो छोटे भाई हैं-अभिमन्यु सिंह, आदित्य सिंह।
पढाई
चंद्रचूर्ण ने अपनी शुरुआती पढ़ी दून स्कूल देहरादून से सम्पन्न की है। हिंदी सिनेमा में आने से पहले वह दून स्कूल में बतौर संगीत आध्य्पक के तौर पर कार्यरत थे।
शादी
चन्द्र्चूर्ण सिंह की शादी अवंतिका कुमारी से हुई है। उनके एक बेटा हैं।
करियर
चन्द्र्चुर्ण ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म तेरे मेरे सपने से की थी।इसी साल वह तब्बू स्टारर फिल्म माचिस में नजर आये , उन्हें इस फिल्म के फिल्मफेयर के बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड से भी नवाजा गया था। उसके बाद वह फिल्म दाग द फायर और जोश जैसी फिल्मों में नजर आये। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन कुछएक हिट फिल्म के अलावा उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली।
उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म जिला गाजियाबाद से कमबैक किया, इस फिल्म की रिलीज कई सालों तक टली , हालांकि यह फिल्म अगस्त 2013 में रिलीज हुई।