अभिषेक बच्चन
Born on 05 Feb 1976 (Age 48) मुंबई
अभिषेक बच्चन जीवनी
अभिषेक बच्चन हिंदी फिल्मों के अभिनेता हैं। वे निर्माता होने के साथ साथ कभी-कभी पार्श्व गायन भी करते हैं। अभिषेक का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता अमिताभ बच्चन मशहूर फिल्म अभिनेता हैं और उनकी मां जया बच्चन भी फिल्म अभिनेत्री हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम श्वेता नंदा है।
पढ़ाई
उनकी शुरूआती पढ़ाई जमना बाई नर्सी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से हुई। इसके बाद मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार, दिल्ली और एगलोन कॉलेज, स्विटजरलैंड से भी उन्होंने पढ़ाई की।
शादी
उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से शादी की है जिनसे उन्हें एक लड़की है और उसका नाम आराध्या बच्चन है।
करियर
अभिषेक के करियर की शुरूआत फिल्म 'रिफ्ययूजी' से हुई थी। फिल्म बॉक्स आफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन अभिषेक के काम को लोगों ने सराहा। इसके बाद उनके फिल्मी करियर का ग्राफ गिरने लगा लेकिन फिल्म 'युवा', 'धूम', 'बंटी और बबली' सरीखी फिल्मों ने उनकी डूबती नैया को पार लगाया।
संबंधित
More : Abhishek Bachchan Photos
More : Abhishek Bachchan Videos
Go to : Abhishek Bachchan Wallpapers