twitter

    आदेश श्रीवास्‍तव जीवनी

    आदेश श्रीवास्तव एक भारतीय संगीतकार, पार्श्व गायक हैं।  उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी आवाज दी हैं। 
     
    पृष्ठभूमि 
    आदेश श्रीवास्तव का जन्म हिन्दू कायस्थ परिवार में 4 सितंबर 1966 को जबलपुर मध्यप्रदेश में हुआ था। वर्ष 2015 में फ़िलहाल आदेश कैंसर जैसी लाईलाज बीमारी से जूझ रहें हैं।   31 अगस्त 2015 को 41 दिन तक अमेरिका में इलाज कराकर लौटे आदेश की तबियत अभी भी चिंता का विषय बनी हुई। 

    शादी 
    आदेश श्रीवास्तव की शादी फिल्म अभिनेत्री विजेता पंडित से हुई है।  वह जतिन ललित और सुदक्षना ललित की बहन हैं।  उनके दो बेटे हैं- अनिवेश श्रीवास्तव-अतिवेश श्रीवास्तव।  साल 2010 में हिंदी सिनेमा के इस मशहूर गायक कैंसर जैसे लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हो गए। 

    करियर 
    आदेश श्रीवास्तव ने फ़िल्मी अपने करियर की शुरुआत फिल्म कन्यादान से की थी।  उन्होंने अपना पहला गण हिंदी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ गाया था।  आदेश ने अपने फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन गएँ, जिनमे गुस्ताखियाँ,सोना-सोना गुर नल इश्क मीठा, जैसे गाने गाये।  साल 2010 का  फिल्म राजनीती का क्लासिकल सांग मोरा पिया चर्टबस्टर सबसे ऊपर था। उस समय खासकर युवा वर्ग की यह गण पहली पसंद था। 

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आदेश कई हॉलीवुड सिंगर के साथ डुएट ग चुके हैं।  जिनमे अंकों, जूलिया, व्यक्लिफ़ जीन और शकीरा जैसे सितारे शामिल हैं।  

    टीवी करियर 
    वर्ष 2005 में वह सिंगिंग बेस्ड शो सारेगामापा चैलेंज में बतौर जज भी भूमिका निभा चुके हैं। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X