जीरो Box Office- इतना ठंडा कलेक्शन, शाहरुख खान के टॉप 5 में किसी तरह जीरो की एंट्री
शाहरुख खान की फिल्म जीरो ने बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड पार कर लिया है। फिल्म ने पहले वीकेंड तक यानि की 3 दिनों में 59.07 करोड़ की कमाई कर ली है। जो कि काफी निराशानजक आंकड़ा है। बता दें, जीरो की वीकेंड कमाई शाहरुख खान की पिछली फिल्में दिलवाले और रईस जैसी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन से भी कम है। जाहिर है फिल्म का 100 करोड़ क्लब में पहुंचना मुश्किल हो चुका है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे सुपरस्टार्स हैं। लेकिन फिल्म कहानी के मामले में ठंडी निकली। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला। दर्शकों ने फिल्म को बुरी तरह से नकार दिया है।

बैक टू बैक शाहरुख खान को हर फिल्म के लिए दर्शकों की ना मिल रही है। फैन, दिलवाले, जब हैरी मेट सेजल.. इन सभी फिल्मों से शाहरुख ने फैंस को निराश किया है। वहीं, अब जीरो भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। हालांकि फिल्म में शाहरुख खान के अभिनय की काफी तारीफ हुई है।
बहरहाल, यहां जानें शाहरुख खान के फिल्मों का वीकेंड कलेक्शन.. और किस नंबर पर है जीरो-


Click it and Unblock the Notifications