जीरो vs रेस 3 vs ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- Box Office पर खान सुपरस्टार्स का हाल बेहाल!
शाहरुख खान स्टारर फिल्म जीरो रिलीज हो चुकी है और फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने 20 करोड़ की ऐवरेज ओपनिंग दी है। देखा जाए तो साल 2018 बॉक्स ऑफिस के मामले में खान सुपरस्टार्स के लिए बेहद खराब रहा है। सलमान खान की रेस 3 और आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को भी लोगों ने सिरे से नकार दिया था।
2018 में आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और विकी कौशल जैसे कलाकारों ने बैक टू बैक बेहतरीन फिल्में दी हैं। और दर्शकों के दिल में जगह बनाया है। वहीं, रणबीर कपूर ने भी संजू के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी वापसी की है।

लेकिन तीनों खान ने अपनी फिल्मों से दर्शकों को निराश किया है। बात यहां उनके अभिनय की नहीं है.. बल्कि बेदम कहानी की है। शाहरुख और आमिर ने दर्शकों को कुछ अलग देने के चक्कर में एक्सपेरिमेंट किया, जो कि फेल रहा। वहीं, रेस 3 तो अभिनय और कहानी दोनों से ही औसत निकली।
2018 में बॉक्स ऑफिस पर खान सुपरस्टार्स का हाल-


Click it and Unblock the Notifications