रेस 3 Vs गोल्ड, ज़ीरो Vs ठग्स, 2018 का बॉक्स ऑफिस - 100 करोड़ Vs 400 करोड़
2018 बॉक्स ऑफिस पर तबाही लेकर आने वाला है। कारण है इस साल की फिल्में। पिछले साल जहां बॉक्स ऑफिस पर कंटेंट खूब बिका वहीं इस साल केवल स्टारडम की बारी है।
सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन और अजय देवगन से लेकर शाहरूख खान तक धमाके पर धमाके करेंगे। वहीं छोटे स्टार्स भी अपना स्टारडम बड़ा करते हुए बड़ी फिल्मों के साथ परदे पर उतर रहे हैं।

ऐसे में इस साल के धमाके भी काफी बड़े होने वाले हैं। यानि कि बात केवल करोड़ों के क्लब में होगी। कोई 100 करोड़ क्लब का बादशाह बनेगा तो कोई 200 करोड़ का।
देखना ये भी है कि सलमान खान का 300 करोड़ क्लब बढ़कर 400 करोड़ पहुंचता है कि नहीं। वहीं अक्षय कुमार आज तक 150 करोड़ पार नहीं कर पाए हैं। उन पर भी सबकी नज़रें टिकी रहेंगी।
शाहरूख खान ज़ीरो के साथ क्या कारनामा करेंगे देखने लायक होगा वहीं इस साल के जादूगर होंगे आमिर खान जिनकी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से अभी से 400 करोड़ की उम्मीद लगाई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications