BOX OFFICE: 1000 करोड़ के साथ धमाका करेंगे अक्षय कुमार, रणवीर, शाहरुख खान!
2018 खत्म होने में अब एक महीना का वक्त रह गया है। जहां नवंबर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की वजह से बॉक्स ऑफिस पर खाली खाली रहा, वहीं, दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्में धमाका कर सकती है। नवंबर के अंत में आ रही है अक्षय कुमार की 2.0.. फिर केदारनाथ, जीरो और सिंबा। ये सभी फिल्में मिलकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।
निर्देशक शंकर की सबसे छोटी फिल्म है रजनीकांत- अक्षय कुमार की 2.0
साल 2018 की बात की जाए तो यह छोटी फिल्मों के लिए बेहतरीन साल रहा। 100 करोड़ क्लब में कई नए अभिनेता शामिल हुए। वहीं, फिल्म संजू के साथ रणबीर कपूर ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। वहीं, साल की शुरुआत भी पद्मावत की धमाकेदार सफलता के साथ हुई।

लेकिन असली बाजी मारी छोटे बजट की फिल्मों ने, जो कंटेंट के मामले में तगड़ी थी। स्त्री, बधाई हो, अंधाधुन, रेड, राजी, हिचकी.. इन सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान, रेस 3 जैसी बिग बजट और सुपरस्टार्स वाली फिल्मों को सिरे से नकार दिया। इस साल दर्शकों ने दिखा दिया कि उन्हें अब स्टारडम से कोई मतलब नहीं.. बल्कि फिल्मों में कहानी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications