..................... Zero Day 6 Box Office , First Wednesday Collection - Shahrukh Khan, Anand L Rai - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस: छह दिन में खत्म हुआ शाहरूख खान का खेल, ज़ीरो 4 करोड़ के साथ फेल

शाहरूख खान की ज़ीरो, 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई है और इन छह दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। अब तक फिल्म ने पांच दिन में कुल 81 करोड़ की कमाई की थी। और अब छठवें दिन फिल्म ने केवल 4 करोड़ की कमाई की है। इससे ये तो साफ है कि शाहरूख खान की ज़ीरो का काम खत्म ही हो चुका है।

28 दिसंबर यानि कि शुक्रवार को सिंबा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो रही है और शाहरूख खान की फिल्म ने रोहित शेट्टी की सिंबा रिलीज़ होने से पहले ही अपने घुटने टेक दिए हैं। फिल्म बहुत ही मुश्किल से बॉक्स ऑफिस पर अपने आप को ज़िंदा रखने की कोशिश कर रही है।

zero-day-6-box-office-first-wednesday-collection-shahrukh-khan-anand-l-rai

ज़ीरो में शाहरूख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन इस बौने से लोगों को कोई लगाव नहीं हुआ। फिल्म में जिस तरह से शाहरूख खान का किरदार लिखा गया है, उन पर गुस्सा और चिढ़ छोड़ कर आपको और कुछ नहीं आएगा। फिल्म में सलमान से लेकर करिश्मा तक और काजोल से लेकर आलिया भट्ट तक ने कैमियो किया है लेकिन किसी का कैमियो काम नहीं आ पाया है।

अब देखना है कि साल के खत्म होने तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस स्कोर कहां तक पहुंच पाता है। देखिए एक बॉक्स ऑफिस अपडेट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X