ज़ीरो क्रिसमस बॉक्स ऑफिस : पांचवे दिन लगभग हो चुका है शाहरूख का सफाया, नहीं हो पाया 'Happy' क्रिसमस

शाहरूख खान के ज़ीरो बॉक्स ऑफिस के लिए क्रिसमस ज़्यादा अच्छी खबर लेकर नहीं आया है। सुबह के शो में फिल्म ने केवल 15 - 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है और माना जा रहा है कि शाम तक ये आंकड़ा बढ़कर 22 प्रतिशत तक जा सकता है। कुल मिलाकर फिल्म 12 - 15 करोड़ की कमाई कर सकती है।

गौरतलब है कि ज़ीरो ने सोमवार के टेस्ट में ही फेल होकर किसी हद तक अपनी विफलता के संकेत दे दिए हैं। सोमवार को फिल्म ने केवल 10 करोड़ की कमाई की। वहीं शाहरूख खान के कमबैक की आस लगा रखे लोगों ने अब उम्मीद छोड़ दी है। शाहरूख खान ने पिछली बड़ी हिट, 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस के साथ दी थी।

zero-day-5-box-office-first-tuesday-christmas-holiday-occupancy-reoprt

इसके बाद से शाहरूख की नैया बॉक्स ऑफिस पर डगमगा गई। हैप्पी न्यू ईयर ने कमाई तो बेतहाशा की पर इज़्जत नहीं कमाई। वहीं फैन, रईस जैसी फिल्में एवरेज रह गईं तो डियर ज़िंदगी में उनका केवल कैमियो दिखा। इतना ही नहीं, इम्तियाज़ अली के साथ जब हैरी मेट सेजल का फ्लॉप होना उनके लिए झटका था।

जहां, शाहरूख के लिए क्रिससम बिल्कुल खुशियां लेकर नहीं आया है वहीं पिछले 10 सालों में क्रिसमस के सीज़न में रिलीज़ हर फिल्म ने 25 दिसंबर के दिन अच्छी खासी कमाई की है। देखिए बॉलीवुड का क्रिसमस बॉक्स ऑफिस -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X