जीरो VS केजीएफ- 6 दिनों का बॉक्स ऑफिस हाल जानें यहां, एक हिट तो एक सुपरफ्लॉप
शाहरुख खान की फिल्म जीरो और मलयालम सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन पूरे हो चुके हैं। लेकिन बता दें, इस रेस में जहां शाहरुख खान फ्लॉप रहे हैं, वहीं केजीएफ हिंदी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ऐवरेज से ऊपर का कलेक्शन कर रही है। केजीएफ हिंदी ने 6 दिनों में 19.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से धराशयी रही है। 180 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने अभी तक 85 करोड़ का आंकड़ा ही पार किया है। यहां तक की क्रिसमस के दिन भी फिल्म महज 12 करोड़ की कमाई पर ही रूक गई। वहीं, इस शुक्रवार रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा रिलीज होने वाली है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के आते ही जीरो पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाएगी।

दूसरी ओर केजीएफ मलयालम फिल्म होते हुए भी हिंदी बेल्ट में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के कंटेंट को काफी पसंद किया जा रहा है। सभी भाषाओं को मिलाकर केजीएफ ने भारत में जीरो से ज्यादा ही कमाई कर ली है। जबकि शाहरुख खान की इस फिल्म का अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications