ज़ीरो बॉक्स ऑफिस: पहले शो के बाद ही निकली हवा, शाहरूख की ओपनिंग होगी धराशाई
शाहरूख खान की ज़ीरो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और दर्शकों को एक बार फिर से शाहरूख खान के एक धमाकेदार कमबैक का इंतज़ार है। फिल्म को लेकर दर्शकों ने काफी कयास लगाए हैं वहीं ट्रेड पंडितों ने भी फिल्म की ओपनिंग के लिए 30 करोड़ का आंकड़ा तय किया है। लेकिन शाहरूख खान की फिल्म को लेकर फिलहाल स्थिति मिली जुली है।
फिल्म की शुरूआती ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिलहाल फिल्म को सुबह के शो में कम दर्शक मिले हैं और इसका सीधा कारण हैं फिल्म का आज बिना छुट्टी वाले दिन रिलीज़ होना। हालांकि शाम के शो आज की ऑक्यूपेंसी और ओपनिंग के सारे आंकड़े बदलने की पूरी ताकत रखते दिखाई दे रहे हैं।

फिर भी शाहरूख खान 30 करोड़ से ज़्यादा ओपनिंग दे पाएंगे ये फिलहाल तो मुश्किल ही लग रहा है। लेकिन अगर स्थिति ज़रा भी डांवाडोल हुई तो कम से कम शाहरूख खान को टाईगर श्रॉफ की बागी ओपनिंग से ज़्यादा आंकड़ा केवल दर्शकों का दिल रखने के लिए तो लाना ही पड़ेगा।
इस साल कुछ फिल्मों ने बेहतरीन ओपनिंग की तो कुछ वीकेंड पर रफ्तार पकड़ पाई। फिलहाल की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट से तो यही लग रहा है कि आनंद एल राय की ये फिल्म वीकेंड पर ही तेज़ी पकड़ पाएगी। जानिए 2018 की टॉप 10 ओपनिंग -


Click it and Unblock the Notifications