जीरो बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म का FINAL कलेक्शन- हैरान रह जाएंगे
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो जितने जोश के साथ रिलीज हुई थी, उतना ही ठंडा रिस्पॉस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। लगभग 180 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने महज 88.74 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया है। फिल्म 100 करोड़ भी पार नहीं कर पाई। यह शाहरुख की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है।
जीरो ने भारत में जहां 88.74 करोड़ का कलेक्शन दिया है, वहीं ओवरसीज में फिल्म ने कुल मिलाकर 10 मिलियन डॉलर के लगभग की कमाई की है। इन आंकड़ों से ही साफ है कि फिल्म को कितना नुकसान उठाना पड़ा है। दर्शकों ने फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया।

फिल्म में शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना के अभिनय की काफी तारीफ हुई। वहीं, फिल्म की कहानी लोगों के गले के नीचे नहीं उतर पाई। जिस वजह से फिल्म क्रिसमस की छुट्टियों का भी फायदा नहीं उठा पाई। यह 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।
यहां जानें शाहरुख खान ने किन फिल्मों से किया निराश-


Click it and Unblock the Notifications











