ज़ीरो बॉक्स ऑफिस: दूसरे ही दिन धराशाई हुए शाहरूख खान, दिल तोड़ देगी कमाई
शाहरूख खान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। लेकिन शाहरूख खान के लिए इससे भी ज़्यादा बुरी खबर है। 20 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन यानि कि शनिवार को ज़ीरो बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो चुकी है। और इसी के साथ शाहरूख खान के हिस्से एक और फ्लॉप फिल्म आने की पूरी गुंजाइश दिख रही है।
ज़ीरो ने दूसरे दिन यानि कि शनिवार को केवल 17 करोड़ की कमाई की है और दो दिन में फिल्म की कुल कमाई केवल 37 करोड़ रूपये हो पाई है। अगर आपको याद ना हो तो इसके आस पास की कमाई तो अक्षय कुमार की 2.0 की हिंदी रिलीज़ ने तीसरे दिन अकेले कर ली थी।2.0 ने रविवार को 34 करोड़ की कमाई की थी, वो भी हिंदी में।

ज़ीरो शाहरूख खान की महत्तवाकांक्षी फिल्म है। लेकिन इससे भी ज़्यादा दुख की बात ये है कि ज़ीरो का बजट काफी बड़ा है। फिल्म 200 करोड़ के बजट पर बनाई गई है।
जानिए बॉलीवुड की कुछ बड़े बजट की फ्लॉप सुपरस्टार फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications