ज़ीरो बॉक्स ऑफिस: पहले दिन नंबर 10 पर पहुंचे शाहरूख, ओपनिंग में टाईगर, आलिया, आयुष्मान से पीछे

शाहरूख खान की फिल्म ज़ीरो को लगभग 30 करोड़ की ओपनिंग मिलने वाली है। इससे पहले कि फिल्म की ओपनिंग के आंकड़े आएं, फिल्म की ऑक्यूपेंसी के आंकड़े आ चुके हैं और शाहरूख खान ने इस साल की फिल्मों में 10वां नंबर हासिल किया है। उनकी फिल्म को मात्र 30 प्रतिशत की ओपनिंग मिली।

फिल्म को कम ओपनिंग मिलने के कई कारण थे - पहला तो ये कि फिल्म बिना किसी छुट्टी के रिलीज़ हुई थी। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स का साथ नहीं मिल पाया। यही कारण है कि शाम के शो में भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी पर काफी असर दिखाई दिया। हालांकि शाहरूख खान की फिल्म से सबको एक ब्लॉकबस्टर कमबैक की उम्मीद थी।

zero-box-office-day-1-friday-opening-collection-shahrukh-khan-stands-10th

अब शाहरूख खान की फिल्म को 10वां नंबर तो मिला लेकिन साथ में 10वें नंबर पर है आलिया भट्ट की राज़ी और आयुष्मान खुराना की बधाई हो। शाहरूख खान के ठीक पीछे यानि कि 11वें नंबर पर है राजकुमार राव की स्त्री जिसे 27 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली थी। लेकिन स्त्री केवल 1950 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई।

इस लिहाज़ से देखा जाए तो शाहरूख खान की ज़ीरो का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा है। जानिए इस साल की बेस्ट फिल्मों की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X