..................... Zara Hatke Zara Bachke Day 4 Box Office Collection: Vicky- Sara film to become a surprise hit! Trade experts and exhibitors both rejoice - Hindi Filmibeat

Zara Hatke Zara Bachke Day 4 Box Office: सरप्राइज हिट साबित हुई है विक्की- सारा की फिल्म, जानें कलेक्शन

zara-hatke-zara-bachke-day-4-box-office-collection-vicky-sara-film-to-become-a-surprise-hit

Zara Hatke Zara Bachke Day 4 Box Office Collection: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके ने अपनी कमाई के साथ सबको चौंका दिया है। लुका छुपी और मिमी के बाद मैडॉक फिल्म्स के साथ लक्ष्मण उतेकर की यह फैमिली एंटरटेनर सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है।

यह फिल्म फैमिली ऑडियंस के साथ सही तालमेल बिठा रही है। जहां पहले वीकेंड में फिल्म ने कुल 22.59 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं, इसके बाद अगले दिन कमाई में 37.50% का उछाल आया। सोमवार को फिल्म ने 4.14 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 26.73 करोड़ तक पहुंच चुका है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने जताई खुशी

मंगलवार की सुबह भी तेजी से बुकिंग देखने को मिल रही है, थिएटर हॉल भर रहे हैं। प्रदर्शक भी इस शानदार प्रतिक्रिया को देखकर उत्साहित हैं। फिल्म की कमाई पर बात करते हुए ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श कहते हैं, "फिल्म से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी, लेकिन कलेक्शन ने निश्चित रूप से सभी का मुंह बंद कर दिया है। छुट्टियों के महीने आमतौर पर सिनेमाघरों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जो कि इस फिल्म के लिए भी फायदेमंद रहा है। मार्केटिंग की रणनीति तभी काम करती है जब फिल्म में वास्तव में दम होता है।"

प्रदर्शक भी हैं उत्साहित

वहीं, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के कमल ज्ञानचंदानी (चीफ बिजनेस प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी)कहते हैं, "हम पीवीआर आईनॉक्स सिनेमाघरों में 'जरा हटके जरा बचके' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं। पूरे भारत में फिल्म पारिवारिक दर्शकों के दिलों को छू रही है, जिसका असर कलेक्शंस पर भी देखने को मिल रहा है। हमें विश्वास है कि फिल्म अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी और लंबे समय तक सिनेमाघरों में रहेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X