Zara Hatke Zara Bachke Day 1 Box Office Collection: विक्की- सारा की फिल्म ने ली उम्मीद से दुगुनी शुरुआत

zara-hatke-zara-bachke-day-1-box-office-collection-vicky-kausal-sara-ali-khan-film-took-strong-start

Zara Hatke Zara Bachke Day 1 Box Office Collection: विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर मार्केट में जैसी प्रतिक्रिया थी, फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को लेकर काफी निराशाजनक कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बता दें, फिल्म ने उम्मीद से भी दुगुनी कमाई के साथ अपनी शुरुआत की है।

लक्ष्मण उतेकर की इस रोमांटिक- कॉमेडी फैमिली फिल्म को लेकर ट्रेड पंडितों ने 2 से 3 करोड़ की ओपनिंग की रिपोर्ट बताई थी। फिल्म को समीक्षकों से भी काफी औसत प्रतिक्रिया मिली। लेकिन सिनेमाघरों से आए आंकड़े कुछ और ही बयान दे रहे हैं।

जरा हटके जरा बचके की शुक्रवार की कमाई

जरा हटके जरा बचके ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 5.49 करोड़ का कलेक्शन किया है। स्पष्ट रूप से ये उम्मीदों से दुगुना है। वहीं, वीकेंड पर नंबर्स और भी ऊपर जा सकते हैं। ट्रेड पंडितों की मानें तो विक्की- सारा की ये फिल्म 20 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन दे सकती है।

खास बात है कि 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद 'ज़रा हटके ज़रा बचके' लीड रोल में विक्की की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। वहीं, 'सिम्बा', 'लव आज कल' और 'केदारनाथ' के बाद यह सारा की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

2023 के फिल्मों की ओपनिंग

वहीं, साल 2023 की फिल्में देंखे तो 'जरा हटके जरा बचके' 7वीं सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी है। इस लिस्ट में इससे ऊपर पठान (55 करोड़) , किसी का भाई किसी की जान (15.81 करोड़), भोला (11.20 करोड़), तू झूठी मैं मक्कार (15.73 करोड़), शहजादा (6.50 करोड़) और द केरल स्टोरी (8.03 करोड़) जैसी फिल्में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X