Yudhra Box Office Day 1- पहले ही दिन सिद्धांत चतुर्वेदी ने चौंकाया, कमा डाले इतने करोड़ रुपए?

yudhra box office siddhant chaturvedi

Yudhra Day 1 Box Office Collection- शुक्रवार को अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी की एक फिल्म रिलीज हुई जिसका नाम युध्रा है। इस फिल्म में उनके साथ निगेटिव रोल में राघव नजर आए हैं।

फिल्म ने रिलीज होते ही अनुमान से ज्यादा कमाई करके लोगों को हैरान कर दिया है। जी हां, सुबह सुबह इंडस्ट्री सैकनिल्क के मुताबिक आ रही खबरों की मानें तो फिल्म ने पहले ही दिन करीब 4.5 करोड़ की कमाई की है जो कि शानदार है।

20 सितंबर को सिनेमा डे के मौके पर जब पूरे देश में फिल्मों की टिकट सिर्फ 99 रुपए के थे इस फिल्म ने कमाल की कमाई की है। पहले दिन फिल्म की इतनी कमाई के बाद कहा जा रहा है कि ये वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन करने वाली है।

रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार को कुल 46.54% हिंदी ऑक्यूपेंसी के साथ इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सैकनिल्क के अनुसार, युध्रा के नाइट शोज में बढोतरी देखी गई है और 75.67% ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म ने कमाल की कमाई की है।

राघव हैं सरप्राइज पैकेज

किल जैसी फिल्म में अपना दमदार अंदाज दिखाने के बाद राघव जुयाल इस फिल्म में भी शानदार काम करते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां सिद्धांत शानदार स्टंट करते दिख रहे हैं तो वहीं राघव जुयाल अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर कितना कलेक्शन करती है। लोगों को इससे काफी उम्मीदें हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X