Yudhra BO Day 4- चौथे दिन ही निकली युध्रा की हवा, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई फिल्म!

yudhra box office

Yudhra Box Office Collection Day 4- सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की फिल्म युध्रा ने रिलीज होकर एक अच्छी ओपनिंग दी थी। ऐसा लग रहा था कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा खासा कलेक्शन करेगी।

हालांकि इसने कुल 8 करोड़ड का ही बिजनेस हफ्ता खत्म होते होते किया था। लेकिन अब दूसरे वीक के पहले दिन ही इस फिल्म की हवा निकल गई है। खबरें आ रही हैं कि फिल्म का हाल काफी खराब रहा है।

चौथे ही दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, युध्रा के कलेक्शन में चौथे दिन (पहले सोमवार) 66% से अधिक की गिरावट देखी गई।

फिल्म पहले सोमवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई करने में असफल रही और 75 लाख रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये हो गया।

राघव की तारीफ

फिल्म के लीड रोल में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आ रहे हैं लेकिन राघव जुयाल के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। डांसर से एक्टर बने राघव ने किल फिल्म में भी कमाल का अभिनय किया था।

कितना कमाएगी फिल्म?

फिल्म युध्रा लगातार धीमे धीमे बॉक्स ऑफिस पर चल रही है और अब ऐसा कहा जा रहा है कि वो अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी। हालांकि देखने वाली बात होगी कि इसका लाइफटाइम कलेक्शन क्या रहता है। फिल्म का दूसरा सप्ताह काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: yudhra box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X