Yudhra Advance Booking: सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'युध्रा' की एडवांस बुकिंग शुरू, टिकट खरीदें 99 रुपये में..

By Filmibeat Desk
Yudhra Advance Booking

Yudhra Advance Booking: एक्शन से भरपूर फिल्म 'युध्रा' के लिए तैयार हो जाइए। एक्सेल एंटरटेनमेंट की आने वाली थ्रिलर फिल्म युध्रा जमकर चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर और गाने ने तो फैन्स का दिल जीत ही लिया है। बता दें कि अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। युध्रा के लिए एडवांस बुकिंग ऑफिशियल तौर पर शुरू की गई है।

अब समय आ गया है कि आप अपनी सीट रिजर्व करें और इस एक्शन पैक्ड सफर पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। ऐसे में मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक थ्रिल से भरा ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है - Yudhra के लिए टिक, टॉक, टिक-इट्स अब खुल चुके हैं। नेशनल सिनेमा डे सेलिब्रेट करें और सिर्फ 99 रुपये में 'युध्रा' की टिकटें पाएं। अभी अपनी टिकटें बुक करें। मिलते हैं फ़िल्मों में! #2DaysToYudhra

आपको बता दें कि 20 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली 'युधा' का डायरेक्शन रवि उदयवार ने किया है और इसे फरहान अख्तर और श्रीधर राघवन ने लिखा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को करने के लिए सिद्धांत ने अपने वजन को कम किया है और कई तरह की ट्रेनिंग ली हैं। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी का एक दम अलग अवतार देखने को मिलेगा।

सिद्धांत ने युध्रा का किरदार निभाया है, जिसपर बदला लेने का जुनून सवार होता है, जबकि मालविका निखत का किरदार निभा रही हैं जो कहानी में गहराई और इमोशंस को लाती है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस, 'युध्रा' में गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और राघव जुयाल सहित कई बेहतरीन सपोर्टिंग एक्टर्स भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X