Yodha vs Bastar BO Day 1- योद्धा के सामने नहीं टिक पाई बस्तर, बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

15 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। एक है सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा जिसमें उन्होने आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाया है, दूसरी ही बस्तर जो कि नक्लियों पर आधारित है।
इन दोनों फिल्मों को लेकर बराबर से चर्चा थी। लेकिन अब इनके पहली दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आया है। जाहिर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा के सामने बस्तर नहीं टिक पाई है। दोनों की कमाई का अंतर जमान आसमान का है।
रिपोर्ट्स की मानें तो योद्धा ने अपने दिन करीब 4.5 करोड़ की कलेक्शन किया है जो कि ज्यादा नहीं है। इस फिल्म की तरह की चर्चा थी तो फिल्म को पहले दिन इससे ज्यादा की ओपनिंग देनी चाहिए थी। लेकिन बस्तर की शुरुआत तो बेहद ही धीमी रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन मात्र 1 करोड़ की ही कमाई की है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि फिल्में वीकेंड पर कैसा कलेक्शन करती हैं।
कितना है बजट?
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का बजट करीब 55 करोड़ रुपए है। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी नजर आई हैं जो कि काफी पसंद की जा रही है। इसके अलावा बात करें बस्तर की तो इसको मात्र 15 करोड़ के बजट में बनाया गया है। फिल्म में अदा शर्मा लीड रोल में नजर आ रही हैं।
हिट या फ्लॉप
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट होती हैं या फ्लॉप ये तो दूसरे वीक पर पता चल ही जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिलहाल इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि काफी समय से वो किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। फिल्म के रिव्यू तो शानदार आ रहे हैं और उनका अभिनय को लोगों को पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











