Yodha BOC Predicition Day 2: योद्धा का फीका रहा प्रदर्शन, दूसरे दिन इतने का कर सकती हैं बिजनेस

Yodha Box office collection Predicition Day 2: सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशी खन्ना स्टारर फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म को टक्कर देने के लिए पहले से ही सिनेमाघरों में लगी है अजय देवगन की फिल्म शैतान जो शानदार कलेक्शन कर रही है। भारत में ही फिल्म ने 84 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में योद्धा बॉक्स ऑफिस पर फीका कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म दूसरे दिन कितने का कलेक्शन कर चुकी है।
दूसरे दिन इतना कमा सकती है फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। हालांकि मेकर्स ने 8 से 10 करोड़ रुपये के कलेक्शन की उम्मीद जताई थी। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 2.64 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.74 हो सकता है। फिल्म के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 60 से 70 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म को सागर अम्ब्रे, पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
क्या है फिल्म की कहानी
योद्धा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। हालांकि यह पूरी कहानी काल्पनिक है। इस फिल्म में सिद्धार्थ अरुण कटयाल का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाले हैं। फिल्म में दिशा पटानी एयर होस्टेस होती हैं जो अरुण कटयाल की मदद करती हैं। अरुण पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाने में मदद करता है।


Click it and Unblock the Notifications











