..................... Yodha Box office collection Day 6: Siddharth Malhotra's earned few crore on sixth day - Hindi Filmibeat

Yodha BOC Day 6: धीमी हुई योद्धा की रफ्तार, 6 दिनों में बस इतना कर पाई कलेक्शन

Yodha Box office collection Day 6

Yodha Box office collection Day 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) दिशा पटानी और राशी खन्ना स्टारर फिल्म योद्धा (Yodha) 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे के डायरेक्शन में बनी फिल्म योद्धा की जानते हैं छठे दिन की कमाई।

फिल्म ने छठे दिन इतना किया कलेक्शन
योद्धा के अब तक के कलेक्शन के बारे में बात करें तो पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन वीकेंड पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है वहीं पाचवें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो काफी कम है।टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 23.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि फिल्म करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर प्रोड्यूस की है।

ये फिल्म दे सकती है टक्कर स्वतंत्र वीर सावरकर फिल्म
बता दें कि रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐतिहासिक घटना पर आधिरत इस फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस रणदीप ने ही किया है। बता दें कि यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है। होली के मौके पर रिलीज हो रही यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को टक्कर दे सकती है। बता दें कि सिनेमा में पहले से ही अजय देवगन की फिल्म शैतान लगी है जो 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X