Yodha BOC Day 5: 5वें दिन फीकी रही योद्धा की कमाई, बस इतना का हुआ कलेक्शन

Yodha Box office collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) स्टारर फिल्म योद्धा (Yodha) 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे के डायरेक्शन में बनी फिल्म योद्धा को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। इन पांच दिनों में भी फिल्म अपना कमाल दिखा पाने में कामयाब नहीं हो रही है। फिल्म उम्मीद से भी कम कलेक्शन कर रही है चलिए देखते हैं कि फिल्म ने पांचवे दिन कितने की कमाई की है।
पांचवें दिन इतना रहा कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन वीकेंड पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है वहीं पाचवें दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें 2.5 करोड़ रुपये (अनुमानित) वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 21.3 करोड़ की कमाई कर ली है। आपको बता दें कि फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ के बीच है। फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
अजय देवगन की फिल्म दे रही है टक्कर
बता दें कि अजय देवगन की फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को टक्कर दे रही है। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 109.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं 12वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अजय और आर माधवन की फिल्म शैतान वशीकरण पर बनी है। यह गुजराती फिल्म वश की रीमेक फिल्म है। बता दें कि थ्रिल फिल्म वश साल 2023 में रिलीज हुई थी


Click it and Unblock the Notifications











