..................... Yodha Box office collection Day 4: Siddharth Malhotra's earned few crore on fourth day - Hindi Filmibeat

Yodha BOC Day 4: कछुए की चाल से भी धीमी हुई योद्धा की कमाई, चौथे दिन इतना हुआ कलेक्शन

Yodha Box office collection Day 4

Yodha Box office collection Day 4: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) स्टारर फिल्म योद्धा (Yodha) 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पुष्कर ओझा और सागर आम्ब्रे के डायरेक्शन में बनी फिल्म योद्धा को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई काफी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के कलेक्शन की अधिक उम्मीद की थी। बता दें कि सिद्धार्थ की इस फिल्म को अजय देवगन की फिल्म शैतान टक्कर दे रही है।

चौथे दिन फिल्म ने इतनी की कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन वीकेंड पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 2.15 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 19 करोड़ रुपये। आपको बता दें कि फिल्म का बजट 60 से 70 करोड़ के बीच है। फिल्म को करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

आतंकी अटैक पर आधारित है फिल्म
योद्धा फिल्म की कहानी की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पटानी स्टारर फिल्म योद्धा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। यह पूरी कहानी काल्पनिक है। इस फिल्म में सिद्धार्थ अरुण कटयाल का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देकने को मिलने वाले हैं। फिल्म में दिशा पटानी एयर होस्टेस होती हैं जो अरुण कटयाल की मदद करती हैं। अरुण पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाने में मदद करता है। IMDB रेटिंग की बात करें तो फिल्म को 10 से से 6 रेटिंग दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X