Yodha BOC Day 3: संडे को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बढ़ाई रफ्तार, तीसरे दिन इतनी हुई कमाई

Yodha BOC Day 3

Yodha Box office collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन किया गया था। उसे देखकर मेकर्स ने अंदाजा लगाया था कि फिल्म पहले दिन 8 करोड़ से लेकर 10 करोड़ रुपये तक की कमाई करेगी, लेकिन फिल्म की ओपनिंग फीकी नजर आई। चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।

तीसरे दिन इतने का किया कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 16.85 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म के बजट के बारे में बात करें तो फिल्म को 60 से 70 करोड़ के बजट में बनाकर तैयार किया गया है। इस फिल्म को सागर अम्ब्रे, पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

अजय देवगन की फिल्म शैतान दे रही है टक्कर
अजय देवगन की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और अब तक फिल्म 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। बता दें कि फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। बता दें अजय की फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दे रही है।

क्या है योद्धा की कहानी
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पटानी स्टारर फिल्म योद्धा की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। यह पूरी कहानी काल्पनिक है। इस फिल्म में सिद्धार्थ अरुण कटयाल का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देकने को मिलने वाले हैं। फिल्म में दिशा पटानी एयर होस्टेस होती हैं जो अरुण कटयाल की मदद करती हैं। अरुण पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाने में मदद करता है। IMDB रेटिंग की बात करें तो फिल्म को 10 से से 6 रेटिंग दी गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X