Yodha BOC Day 2: वीकेंड पर योद्धा ने बढ़ाई रेस, इतनी की सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने कमाई

Yodha Box office collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है। फिलहाल तो बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) दिशा पटानी और राशी खन्ना स्टारर फिल्म योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की तगड़ी कमाई का अनुमान लगाया था, लेकिन फिल्म उम्मीदों पर खरी उतर पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। बता दें कि पहले से ही सिनेमाघरों में योद्धा को टक्कर देने के लिए लगी है अजय देवगन की फिल्म शैतान जो शानदार कमाई कर रही है। चलिए जानते हैं कि अब तक फिल्म योद्धा ने कितने का कलेक्शन कर लिया है।
दूसरे दिन इतना रहा फिल्म का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने पहले दिन 4.1 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 9.85 करोड़ रुपये। फिल्म के बजट के बारे में बात करें तो फिल्म को 60 से 70 करोड़ के बजट में बनाकर तैयार किया गया है। इस फिल्म को सागर अम्ब्रे, पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
जानें क्या है फिल्म की कहानी
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा (Yodha) की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी प्लेन हाईजैक पर आधारित है। यह पूरी कहानी काल्पनिक है। इस फिल्म में सिद्धार्थ अरुण कटयाल का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन देकने को मिलने वाले हैं। फिल्म में दिशा पटानी एयर होस्टेस होती हैं जो अरुण कटयाल की मदद करती हैं। अरुण पैसेंजर्स को आतंकवादियों से बचाने में मदद करता है। IMDB रेटिंग की बात करें तो फिल्म को 10 से से 6 रेटिंग दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











