..................... YashRaj Films is all set to take Box Office on fire with Akshay Kumar, Shahrukh khan, Salman Khan | अक्षय कुमार, शाहरुख, सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने को तैयार है यशराज फिल्म्स- 5 बिग बजट फिल्में तैयार - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार, शाहरुख, सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने को तैयार है यशराज फिल्म्स- 5 बिग बजट फिल्में तैयार

'पठान' और 'टाइगर 3' के रिलीज डेट की बैक टू बैक घोषणा के साथ यशराज फिल्म्ल ने फैंस का उत्साह दुगुना कर दिया है। लंबे समय से फैंस शाहरुख खान और सलमान खान की इन फिल्मों के ऐलान का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब ना सिर्फ आदित्य चोपड़ा ने फिल्म का ऐलान किया है, बल्कि दोनों फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।

पठान और टाइगर 3, दोनों फिल्में साल 2023 में रिलीज होने वाली हैं। लेकिन उससे पहले भी कुछ बिग बजट बहुप्रतीक्षित फिल्में यशराज फिल्म्स के पास हैं, जिनसे वह 2022 में बॉक्स ऑफिस धमाका कर सकती है। YRF के पास फिलहाल कुछ 5 बिग बजट फिल्में हैं।

yashraj-films-is-all-set-to-take-box-office-on-fire-with-akshay-kumar-shahrukh-khan-salman-khan

YRF की हाई-ऑक्टेन कंटेंट स्लेट में सभी शैलियों की फिल्में शामिल हैं- जिसमें रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की मेगा-एक्शन एंटरटेनर शमशेरा; अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद अभिनीत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक एक्शन फ़िल्म पृथ्वीराज, रणवीर सिंह की बिग टिकट फैमिली एंटरटेनर जयेशभाई जोरदार जो एक सामाजिक संदेश पर आधारित है, यह सब फिल्में शामिल हैं।

जयेशभाई जोरदार

जयेशभाई जोरदार

रिलीज डेट- 13 मई

द्वियांग ठक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह और शालिनी पांडे मुख्य किरदारों में हैं।रणवीर सिंह इस फिल्म में एक बार फिर से एक्सपेरिमेंट करते हुए एक सीधे सादे गुजराती आम आदमी की भूमिका में दिखाई देंगे। जयेशभाई किस तरह जोरदार बिज़नेस करता है यही फिल्म की कहानी है।

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

रिलीज डेट- 3 जून 2022

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक हैं डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी।ये ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।पूर्व विश्व सुदंरी मानुषी छिल्लर इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोज़िट संयोगिता के रोल में नज़र आएंगी।

शमशेरा

शमशेरा

रिलीज डेट- 22 जुलाई 2022

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर स्टारर इस एक्शन- एडवेंचर फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है।शमशेरा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होने वाली है।

पठान

पठान

रिलीज डेट- 25 जनवरी 2023

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदारों में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है।

टाइगर 3

टाइगर 3

रिलीज डेट- 21 अप्रैल 2023

वहीं, सलमान खान और कैटरीना कैफ की बहुप्रतीक्षित टाइगर 3 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है।

पांच फिल्मों का धमाका

पांच फिल्मों का धमाका

कोई शक नहीं कि आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही ये पाचों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती हैं। अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम जैसी सितारों के साथ मिलकर यशराज फिल्म्स 700-800 करोड़ तक का कुल कलेक्शन दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X