Box Office: KGF Chapter 2 ने तोड़ा सलमान के साथ 4 फिल्मों का बंपर रिकॉर्ड, 300 करोड़ जल्द !

कन्नड़ सुपरस्टार यश की गिनती केजीएफ 2 के बंपर हिट होने के बाद बॅालीवुड के हिट स्टार्स मे की जा रही है। केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी वर्जन में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए कमाई का आंकड़ा 250 करोड़ के पार कर दिया है। इतना ही नहीं अपनी कमाई की तेज रफ्तार को देखते हुए केजीएफ चैप्टर 2 ने बाहुबली, संजू, दंगल, टाइगर जिंदा है को भी पीछे छोड़ दिया है।

KGF Chapter 2

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि जब किसी फिल्म का सीक्वल बाॅक्स आफिस पर बंपर कमाई कर रहा है। वो भी साउथ की फिल्म का हिंदी वर्जन। यश, श्रीनिधी शेट्टी, राव रमेश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त जैसी काबिल स्टार कास्ट से भरी हुई केजीएफ 2 ने केवल 7 दिन में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जो कि बॅालीवुड की कई बड़ी फिल्में नहीं कर पाई हैं।

केजीएफ 2 ने 7 दिन में 250 करोड़

केजीएफ 2 ने 7 दिन में 250 करोड़

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श अनुसार केजीएफ 2 ने 7 दिन में 250 करोड़ तक पहुंची है। वहीं बाहुबली 2 ने 250 करोड़ का आंकड़ा 8 दिन में पूरा किया। आमिर खान की दंगल, रणबीर कपूर की संजू और सलमान खान की टाइगर जिंदा है ने 10 दिन में 250 करोड़ की कमाई को बॉक्स ऑफिस पर पार कर पाई थी।

केजीएफ चैप्टर 2 की अब तक की कमाई

केजीएफ चैप्टर 2 की अब तक की कमाई

केजीएफ चैप्टर 2 की अब तक की कमाई पर नजर डाली जाए तो गुरुवार को केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई 53.95 करोड़, शुक्रवार को 46.79 करोड़, शनिवार को 42.90 करोड़, रविवार को 50.35 करोड़,

300 करोड़ का आंकड़ा पार जल्द

300 करोड़ का आंकड़ा पार जल्द

सोमवार को 25.57 करोड़, मंगलवार को 19.14 करोड़, बुधवार को 16.35 करोड़, कुल मिलाकर केजीएफ चैप्टर 2 की भारत में कमाई- 255.05 करोड़ की हुई है। उम्मीद की जा रही है कि केजीएफ चैप्टर की कमाई की रफ्तार जल्द 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

वर्ल्ड वाइड केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई

वर्ल्ड वाइड केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई

दुनिया भर में यानी कि वर्ल्ड वाइड केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई- पहले दिन116 करोड़, दूसरे दिन- 90 करोड़, तीसरे दिन- 81 करोड़,चौथे दिन- 91.07 करोड़, पांचवें दिन- 25.57 करोड़, छठें दिन- 19.52 करोड़ की कमाई की है।सातवें दिन केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई- 33 करोड़ के करीब कीरही है।वहीं केजीएफ चैप्टर 2 की आठवें दिन की कमाई 25 करोड़ के करीबकी बताई जा रही है।कुल मिलाकर केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई देखी जाए तो यह 522 करोड़ से अधिक की हो गई ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X