Article 370 V/S Crakk: आर्टिकल 370 की कमाई बरकरार, क्रैक पर लगा फुल स्टॉप

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 12: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) जब से रिलीज हुई है धड़ल्ले से कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं फिल्म की कमाई अभी भी बरकरार है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। वहीं साथ में रिलीज हुई फिल्म क्रैक को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
क्रैक का हुआ बुरा हाल
वहीं विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) की बात करें तो यह फिल्म भी आर्टिकल 370 के साथ 23 फरवरी को रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर पाने में कामयाब नहीं हो पाई है चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन।
आर्टिकल 370 ने अब तक इतनी की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 3 करोड़ रुपये
आठवां- 3 करोड़ रुपये
नवां- 5.5 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 6.75 करोड़ रुपये
ग्यारहवां दिन-1.75 करोड़ रुपये
बारहवें दिन इतना हुआ कलेक्शन
Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने बारहवें दिन 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 54.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 77.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
क्रैक का इतना हुआ कलेक्शन
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) की कमाई की बात करें तो फिल्म ने बारहवें दिन 18 लाख की कमाई की है। (अनुमानित) इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.58 करोड़ रुपये की कमाई की है। आपको बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











