..................... Yami Gautam movie Article 370 earned alot on 11th day vidyut jamwal crakk collection know here - Hindi Filmibeat

Article 370 V/S Crakk: यामी गौतम की फिल्म ने 11वें दिन मचाया धमाल, विद्युत जामवाल की क्रैक रही फेल...

Article 370 V S Crakk

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 11: यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म जब से रिलीज हुई है शानदार कलेक्शन कर रही है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म के डायलॉग्स और एक्टर की परफॉर्मेंस फिल्म में जान फूंक रही है।

एक ही दिन रिलीज हुईं दोनों फिल्में
20 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म कमाई के मामले में रफ्तार पकड़ रही है। वहीं विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) भी उसी दिन रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर पाने में कामयाब नहीं हो पाई है चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन।

आर्टिकल 370 ने अब तक इतनी की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये
छठा दिन - 3.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 3 करोड़ रुपये
आठवां- 3 करोड़ रुपये
नवां- 5.5 करोड़ रुपये
दसवां दिन- 6.75 करोड़ रुपये

सोमवार को इतना हुआ कलेक्शन
Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 52.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 74.65 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म मंगलवार को 75 का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें कि 8 मार्च को अजय देवगन की फिल्म शैतान रिलीज हो रही है। यानी कि कमाई कर पाने के लिए फिल्म के बार अब दो दिन ही बचे हैं।

विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक का इतना है कलेक्शन
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक: जीतेगा तो जिएगा (Crakk Jeetega To Jiyega) का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है। स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा नोरा फतेही, अर्जुन रामपाल, एमी जैक्शन अहम किरदार में देखने को मिल रहे हैं। फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन 18 लाख रुपये की कमाई की है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 13.4 करोड़ की टोटल कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X