जारी है जॉली LLB-2 की जबदस्त कमाई, अब वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाए
इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया। वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी जबदस्त कमाई की है।
लोगों के दिलों पर राज करने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 ने 6 हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर पर जबरदस्त कमाई कर ली है। वहीं अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया फिल्म ने अबतक 6 हफ्तों में 116.92 करोड़ की कमाई कर ली है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी जबदस्त कमाई की है। बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' कमाई के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक शानदार बिजनेस किया है।
बता दें कि इस फिल्म में लोगों ने बेहतरीन सब्जेक्ट के साथ-साथ अक्षय के किरदार को भी बेहद पसंद किया था। फिल्म जॉली एलएलबी का सीक्वल है जो एक वकिल पर आधारित है। वहीं इस फिल्म में सिरियस सब्जेक्ट के साथ जबरदस्त कॉमेडी भी है।


Click it and Unblock the Notifications











