BOX OFFICE: दंगल भी पीछे- आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्म बनेगी 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'?
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग भी ले ली है। फिल्म ने पहले दिन से रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरु कर दी गई। ठग्स ने आमिर खान की पिछली सभी फिल्मों से बड़ी ओपनिंग दी है। जाहिर तौर पर ट्रेड पंडितों की उम्मीद भी काफी बढ़ चुकी है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन को निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ थोड़ा प्रभावित कर सकती है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की धमाकेदार शुरुआत- यहां जानें पहले दिन का कलेक्शन
फिलहाल आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है दंगल, जिसने 387 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी है। अब ठग्स ने दंगल से बड़ी ओपनिंग तो दे दी है.. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या ठग्स ऑफ हिंदुस्तान आमिर खान की ही फिल्म दंगल की कमाई को पार कर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाती है या नहीं?

कहीं ना कहीं ठग्स से आमिर खान के फैंस थोड़े निराश हुए हैं। तारे जमी पर, रंग दे बसंती, पीके, दंगल जैसी फिल्मों के बाद.. आमिर से ठग्स ऑफ हिंदुस्तान जैसे फिल्म की उम्मीद नहीं थी.. जिसकी पटकथा इतनी कमजोर हो। धूम 3 के बाद विजय कृष्णा आचर्या के साथ यह आमिर खान की दूसरी फिल्म थी।
यहां जानें आमिर खान की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications