BOX OFFICE: 50 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग- ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बनाएगी रिकॉर्ड
आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अपनी पहली झलक के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म 8 नवंबर यानि की गुरुवार को ही रिलीज होने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनर साबित हो सकती है। फिल्म दिवाली के एक दिन बाद रिलीज हो रही है।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से फातिमा सना शेख की पहली झलक- दमदार
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पोस्टर और फर्स्ट लुक को मिली प्रतिक्रिया से साफ जाहिर है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो यह ओपनिंग डे पर 50 करोड़ तक की कमाई भी कर सकती है। बता दें, अब तक शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर 45 करोड़ ओपनिंग के साथ टॉप पर है।

विजय कृष्णा आचर्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है। 210 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को हिट होने के लिओ 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी होगी। जो कि आमिर खान की फिल्म के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान अपने पहले वीकेंड पर ही 160 करोड़ से ऊपर की कमाई कर सकती है। फिल्म को 4 दिनों का वीकेंड मिला है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications