BOX OFFICE: 10 दिन.. टूटेगा अक्षय कुमार का रिकॉर्ड.. फिर से KHAN बनेंगे किंग!
[बॉक्स ऑफिस] साल 2016 की शुरूआत भले ही थोड़ी धीमी रही, लेकिन धीरे धीरे बॉलीवुड अपनी खास फिल्मों की पोटली दर्शकों के सामने ला रहा है। इन तीन महीनों में कई फिल्में रिलीज हुईं, कुछ सुपरहिट, कुछ हिट.. तो कोई बुरी तरह पिट गई। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 10 फिल्मों के साथ अब तक लगभग 500 करोड़ का कलेक्शन हो चुका है।
15 अप्रैल को शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो रही है। कोई शक नहीं कि यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही धमाका कर चुका है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर इस फिल्म से 'एक्टर' शाहरूख खान की वापसी होने वाली है।
धमाकेदार PROFIT.. सलमान, शाहरूख तोड़ पाएंगे इस फिल्म का रिकॉर्ड!
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो उम्मीद किया जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी। लेकिन यदि फिल्म की वर्ड टू माउथ अच्छी रही तो फिल्म अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। बता दें, एयरलिफ्ट फिलहाल इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
हम यहां आपके लिए 2016 में रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट लेकर आए हैं। अब तक के कलेक्शन को देखा जाए फिलहाल 2016 के सुपरस्टार अक्षय कुमार ही हैं। सवाल यह उठता है कि क्या फैन से शाहरूख एक बार फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस किंग!
यहां देखिए 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications














