..................... Will Shahrukh Khan's Fan will cross 200 crore club - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 200 करोड़ क्लब.. 'फैन' शाहरूख करेंगे सलमान की बराबरी.. या रेस से बाहर!

[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोई शक नहीं कि इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद है। दिलवाले से शाहरूख ने फैंस को काफी निराश किया था। लिहाजा, अब फैन वे एक धमाकेदार पारी खेलना चाहते हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म से 200 करोड़ तक कलेक्शन की बात कही जा रही है।

फिल्म के गाने और ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। एक से इसे 'एक्टर' शाहरूख का कमबैक माना जा रहा है। क्योंकि पिछली कई फिल्मों से शाहरूख ने कमाई जरूर की हो, लेकिन फैंस के दिलों को नहीं जीता है। खैर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचाने के लिए तैयार है।

9 बातें: जहां सलमान खान हैं शाहरूख खान से आगे!

इसके पहले शाहरूख खान की 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन यहां वे सिर्फ 2 फिल्मों के साथ आमिर खान और सलमान खान से पीछे हैं। लेकिन इस साल शाहरूख की फैन और रईस उन्हें वापस रेस में ला सकती है।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। आमिर की 3 फिल्मों ने 200 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि सलमान खान 3 फिल्म और शाहरूख 2 फिल्मों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन काफी उम्मीद है कि फैन के साथ शाहरूख एक बार फिर सलमान की बराबरी करेंगे।

बहरहाल, यहां देखिए शाहरूख- सलमान- आमिर की 200 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X