BOX OFFICE: 'सुल्तान' की ओपनिंग.. टूट पाएगा सलमान का यह धमाकेदार RECORD!
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' 6 जुलाई यानि की बुधवार को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यानि की फिल्म को कमाने के लिए पूरे 5 दिन मिल रहे हैं। सलमान खान का ईद धमाका कैसा होता है.. यह तो हम सभी को पता है। बहरहाल, सुल्तान से कुछ बढ़ चढ़ उम्मीद ही की जा रही है।
ओपनिंग वीकेंड की बात करें तो फिलहाल यह खिताब सलमान खान की ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के पास है। सूरज बड़जात्या की यह फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी.. और 4 दिनों में फिल्म ने 129.77 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।
[आमिर खान का यह 'दंगल' लुक देख.. डर जाएंगे सलमान खान!]
ट्रेड पंडितों की मानें तो सुल्तान 5 दिनों में आसानी से यह रिकॉर्ड तोड़ देगी। पहली बात यह कि फिल्म के पास 5 दिन हैं.. दूसरी यह कि फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
बहरहाल, यूं तो सलमान खान एक एक करके बॉलीवुड के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ चुके हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नंबर 1 बनना है तो सुल्तान के सामने इस साल कई आंकड़े हैं, जिसे सलमान खान को पार करना है।
यहां जानें सुल्तान के सामने हैं कितने रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications

