BOX OFFICE: 8 साल में पहली बार- खान सुपरस्टार्स पीछे- रणबीर कपूर का ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की फिल्म संजू 11 दिनों में 277 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोई शक नहीं कि फिल्म इस हफ्ते 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन पाती है? पिछले 8 सालों में यह पहली बार होगा कि साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म कोई नॉन खान फिल्म होगी।
संजू का बॉक्स ऑफिस तहलका- बजट पार और कमा रही है धड़ाधड़ PROFIT
2011 से 2017 तक.. हर साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में खान सुपरस्टार्स के नाम ही रही हैं। कभी आमिर खान की फिल्म.. तो कभी सलमान खान की। ऋतिक रोशन हों या अजय देवगन, अक्षय कुमार.. इस रिकॉर्ड को कभी तोड़ नहीं पाए।

लेकिन संजू के साथ समय बदल रहा है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। बहरहाल, सलमान खान की रेस 3 तो संजू से पीछे हो चुकी है। शाहरुख की जीरो से फिलहाल 300 करोड़ की उम्मीद नहीं जा सकती। वहीं, संजू को असली टक्कर दे सकती हैं ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ आमिर खान। यशराज बैनर की यह फिल्म नवंबर में रिलीज हो रही है।
यहां जानें 2011 से 2017 तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications