संजू Vs रेस 3: सलमान खान को कच्चा खा जाएंगे रणबीर कपूर, 40 करोड़ पार, सबसे बड़ी ओपनिंग!
रणबीर कपूर स्टारर संजू, केवल दो दिन बाद परदे पर होगी और फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। और अब सबकी नज़र टिकी है फिल्म की ओपनिंग पर। सबको देखना है कि क्या रणबीर कपूर स्टारर, सलमान खान की फिल्म रेस 3 की ओपनिंग को पछाड़ पाएगी।
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो जवाब है - हां। रणबीर कपूर की फिल्म की एडवांस बुकिंग, पिछले शनिवार से चल रही और माना जा रहा है कि रणबीर रेस 3 ही नहीं, अपनी खुद की फिल्म बेशरम की ओपनिंग भी पार करेंगे।

गौरतलब है कि बेशरम रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल है लेकिन बेशरम, रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनर है। बेशरम ने 21 करोड़ की ओपनिंग की थी।
[सलमान खान की दबंग 3 के लिए फाइनल हुआ ये 150 करोड़ी सुपरस्टार]
वहीं इसके बाद ओपनिंग आंकड़ों में आती है उनकी फिल्म ये जवानी है दीवानी जिसने 19 करोड़ की ओपनिंग की थी। अब तो फैन्स इस बात की शर्त भी लगा रहे हैं कि रेस 3 या संजू, दोनों में से कौन जल्दी 100 करोड़, 200 करोड़ का आंकड़ा छुएगा।
ऐसे में जहां रेस 3 को 100 करोड़ क्लब तक पहुंचने के लिए 3 दिन लगे और फिल्म ने 103 करोड़ की कमाई की वहीं देखना है कि संजू 3 दिन में कितनी कमाई करती है।
वैसे जानिए सबसे तेज़ सौ करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
