'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई'- कोरोना की वजह से खतरे में सलमान खान का 11 सालों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड!
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ साथ थियेटर में भी रिलीज होने वाली है। लगभग डेढ़ सालों के बाद दबंग खान की फिल्म फैंस के सामने आ रही है, लिहाजा फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सलमान खान की 16वीं 100 करोड़ी फिल्म बन पाएगी? कोरोना की वजह से यह आंकड़ा काफी मुश्किल दिख रहा है।
साल 2010 में रिलीज हुई दबंग के बाद सलमान खान की सभी फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है और यह अपने आप में एक खास रिकॉर्ड है।

सलमान खान को शायद इसीलिए बॉक्स ऑफिस पर सफल फिल्मों का पर्याय समझा जाता है। 11 सालों में 15 बैक टू बैक 100 करोड़ी फिल्में.. जिनमें से 3 फिल्में 200 करोड़ पार.. और 3 फिल्में 300 करोड़ पार। यह सफर शुरु हुआ था साल 2010 में आई फिल्म 'दबंग' के साथ.. यह सलमान की पहली फिल्म थी, जिसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।
इसके बाद तो फिर सलमान खान ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है टाईगर जिंदा है, जिसने 339 करोड़ का बिजनेस किया है।
यहां देंखे 100 करोड़ क्लब में शामिल सलमान खान के फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications