BOX OFFICE: सलमान खान की 'रेस 3' के सामने- 'सुल्तान' का ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड!

रेस 3 ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की नौवीं फिल्म है। साल 2009 से (2013 छोड़कर) लगातार हर साल सलमान ईद पर अपने फैंस के लिए धमाकेदार फिल्म लेकर आते हैं.. और उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका भी करती है। बहरहाल, इस शुक्रवार यानि की 15 जून को रेस 3 रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है।

ईद धमाका- शाहरुख के साथ सलमान का जबरदस्त अंदाज- ज़ीरो TEASER

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह एक्शन- थ्रिलर सुपरहिट तो होगी ही.. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग कैसा देती है। गौरतलब है कि 2016 में आई 'सुल्तान' ने ईद के मौके पर पहले दिन 36.54 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जो कि अब तक भाईजान की सबसे बड़ी ईद ओपनर है। 2017 में आई ट्यूबलाइट यह रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाई थी। लेकिन रेस 3 से ऐसी उम्मीद की जा रही है।

Sultan

ट्रेड पंडितों की मानें तो रेस 3 फिलहाल 30 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जबकि वीकेंड पर आंकड़ा बढ़ भी सकता है। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रेस 3 सलमान की पिछली ईद रिलीज सुल्तान का बॉक्स ऑफिस ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं!

यहां जानें सलमान खान की ईद पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X