BOX OFFICE: गोल्ड के साथ रिकॉर्ड तोड़ेंगे अक्षय कुमार- 5 दिन 100 करोड़ कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म बुधवार को रिलीज हो जाएगी, यानि की गोल्ड के पास बॉक्स ऑफिस पर कमाने के लिए पूरे 5 दिनों का समय है। ट्रेड पंडितों की मानें तो गोल्ड 20 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग देगी क्योंकि 15 अगस्त देश भर में छुट्टी होती है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या गोल्ड अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होती है?
गौरतलब है कि गोल्ड के साथ ही जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज हो रही है। लिहाजा, इससे फिल्म की स्क्रीन थोड़ी कम हो जाएगी। लेकिन लंबे वीकेंड की वजह से दोनों फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर घाटा नहीं होगा।

गोल्ड भारत में लगभग 3200-3500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। सत्यमेव जयते की वजह से सिंगल स्क्रीन में दर्शक बंट सकते हैं, लेकिन मल्टीप्लेक्स दर्शकों में गोल्ड के लिए कमी नहीं आएगी। पहले वीकेंड तक अक्षय की गोल्ड 70 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications