अक्षय कुमार की तीसरी ब्लॉकबस्टर गोल्ड, 104 पार कर बना शानदार BOX OFFICE
अक्षय कुमार की गोल्ड बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और ये तय माना जा रहा है कि फिल्म का बजट इतना कम है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी। हालांकि इससे भी दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म उनकी पूरे करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। जबकि, गोल्ड अक्षय कुमार की 104थी फिल्म है।
अपने पूरे करियर में अक्षय कुमार ने केवल दो ही ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं - एक करियर की शुरूआत में मोहरा और दूसरी करियर के नए पड़ाव में - राउडी राठौर। अगर दिलचस्प आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार के पास केवल 10 सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट है जिनमें से कोई भी फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

बॉक्स ऑफिस के लिए अक्षय कुमार गोल्डन टिकट हैं। यानि कि उनके पास सफलता की पूरी गारंटी है। और वो जो भी करते हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर तुरंत हिट हो जाता है। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि गोल्ड के साथ अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस 100 करोड़ के बाद गोल्डन जुबिली मना ही ले।
अब तक अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म है टॉयलेट एक प्रेम कथा जिसने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की कमाई की। यानि कि 27 साल के करियर में अक्षय कुमार अभी तक 150 करोड़ क्लब की राह ही देख रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications