Ranveer Singh: सर्कस की रिलीज से पहले, जानें रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 7 फिल्में

will-cirkus-become-ranveer-singh-s-highest-grossing-film-at-box-office-surpassing-padmaavat

Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सर्कस' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है, लिहाजा फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी चर्चा शुरु हो चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अच्छी ओपनिंग देने वाली है। सर्कस की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है।

रणवीर सिंह के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो उनकी पिछली दो फिल्में फ्लॉप रही हैं- 83 और जयेशभाई जोरदार। लेकिन सर्कस को रोहित शेट्टी के नाम का फायदा मिल सकता है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने इससे पहले सिंबा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी।

खास बात है कि रणवीर सिंह एक साल में 500 करोड़ का कलेक्शन देने वाले दो चुनिंदा सितारों में भी शामिल हैं। साल 2018 में रणवीर सिंह ने पद्मावत और सिंबा के साथ एक साल में 500 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। रणवीर के अलावा यह रिकॉर्ड सलमान खान और अक्षय कुमार के नाम हैं। बहरहाल, क्या 83 रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल होगी? देखना दिलचस्प होगा।

यहां जानें रणवीर सिंह की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

पद्मावत

पद्मावत

कलेक्शन- 300.2 करोड़

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में थे। फिल्म में रणवीर सिंह ने खिलजी का किरदार निभाया था।

सिंबा

सिंबा

कलेक्शन- 240.22 करोड़

पद्मावत और सिंबा दोनों ही फिल्में साल 2018 में आई थीं.. इसी के साथ रणवीर सिंह बॉलीवुड के दूसरे ऐसे अभिनेता बन चुके थे, जिन्होंने एक ही साल में कुल 500 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया है। रोहित शेट्टी की यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी।

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी

कलेक्शन- 184 करोड़

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदारों में थे। साल 2015 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी।

गली बॉय

गली बॉय

कलेक्शन- 139.38 करोड़

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी और आलिया भट्ट अहम किरदारों में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

गोलियों की रासलीला- राम लीला

गोलियों की रासलीला- राम लीला

कलेक्शन- 112 करोड़

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही।

83

83

कलेक्शन- 102 करोड़

साल 2021 में आई इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। जहां समीक्षकों ने फिल्म को खूब पसंद किया.. वहीं आम दर्शक थियेटर्स से दूर नजर आए। अपनी बड़े बजट की वजह से फिल्म फ्लॉप रही।

गुंडे

गुंडे

कलेक्शन- 76.55 करोड़

रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ये फिल्म प्लस में रही थी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X