BOX OFFICE: धमाकेदार ओपनिंग के साथ, अक्षय कुमार देंगे सलमान, अजय देवगन को टक्कर!
15 अगस्त.. स्वतंत्रता दिवस.. यानि की बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धमाका। पिछले दो सालों की तरह इस साल भी अक्षय कुमार देशभक्ति में लिपटी अपनी फिल्म गोल्ड के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। फिल्म को लेकर काफी क्रेज बन रहा है। लिहाजा, उम्मीद है कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलेगी। खास बात है कि फिल्म 15 अगस्त यानि कि बुधवार को ही रिलीज हो रही है।
फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा वीकेंड है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है। लेकिन क्या अक्षय कुमार की गोल्ड सलमान खान की एक था टाईगर और अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स को पीछे कर 15 अगस्त को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

बता दें, आजादी के दिन पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है सलमान खान की 'एक था टाईगर', जिसने 32.93 करोड़ का कलेक्शन किया था। गोल्ड का यह आंकड़ा पार कर पाना यूं तो मुश्किल है। इसकी खास वजह यह भी है कि 15 अगस्त को ही जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते भी रिलीज हो रही है। जाहिर है दोनों फिल्मों के बीच कमाई बंट जाएगी।
बहरहाल, यहां जानें स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications