..................... 2020 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म होगी अजय देवगन की तान्हाजी | Will Ajay Devgn's Tanhaji will be the highest Bollywood grosser of 2020 ? - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: 2020 के तीन महीने पूरे- टॉप पर बने हुए हैं अजय देवगन, बड़ी फिल्में पोस्टपोन

साल का पहला क्वाटर, यानि की पहले 3 महीने पूरे हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अजय देवगन की तान्हाजी टॉप पर बनी हुई है। कोरोना वायरस की वजह से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी ठप पड़ चुकी है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी से लेकर मार्च, अप्रैल में रिलीज होने वाली सभी फिल्में पोस्टपोन हो चुकी हैं। ऐसे में तान्हाजी ही टॉप पर बनी हुई है।

साल के पहले दो महीनों में जहां बॉक्स ऑफिस पर हाल कुछ सही नहीं रहा। तान्हाजी को छोड़कर, इस साल रिलीज कोई भी बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बड़े से बड़े स्टार की फिल्में औंधे मुंह गिरी है। वहीं मार्च में ट्रेड पंडितों को धमाकेदार बिजनेस की उम्मीद थी।

Tanhaji

मार्च में बागी 3 और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों से जबरदस्त कमाई हो सकती थी, लेकिन कोरोना का कहर सब पर भारी पड़ गया। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ना सिर्फ धमाकेदार ओपनिंग की, बल्कि 300 करोड़ तक के कमाई की उम्मीद है। फिलहाल सभी फिल्में पोस्टपोन हो चुकी हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि 2020 में तान्हाजी कब तक टॉप पर टिकी रहती है।

यहां जानें 2020 में रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X