2017 की पहली BLOCKBUSTER बनी अजय देवगन की गोलमाल अगेन!
Recommended Video

बॉलीवुड के लिए 2017 कुछ खास रहा नहीं है। अभी तक कोई फिल्म 150 करोड़ पार नहीं कर पाई है। लेकिन अब इस साल बॉलीवुड के मसीहा बनकर आए हैं अजय देवगन जो वाकई बॉक्स ऑफिस पर पटाखे फोड़ रहे हैं।
अजय देवगन की गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब ये तय माना जा रहा है कि फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा होगी।

इस साल बॉक्स ऑफिस पर हर सुपरस्टार का प्रदर्शन औसत रहा है। शुरूआत हुई शाहरूख खान की रईस से, फिर ऋतिक रोशन की काबिल, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी हो या टॉयलेट एक प्रेम कथा, सलमान खान की ट्यूबलाइट।
कुल मिलाकर अगर किसी ने इज़्जत बचाई वो थे वरूण धवन। जिनकी बदरीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 जो अपनी फिल्मों के साथ सुपरहिट हुए और 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर पाए।
हालांकि माना जा रहा था कि वरूण धवन की जुड़वा 2 भी 200 करोड़ कमाकर साल की पहली ब्लॉकबस्टर बन सकती है मगर ऐसा हुआ नहीं।
लिहाज़ा, जिस तरह से गोलमाल अगेन कमा रही है, साल की पहली ब्लॉकबस्टर गोलमाल अगेन ही होगी और इसी के साथ, अजय देवगन 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बनेंगे।
फिल्म ने ओवरसीज़ में लगभग 10 करोड़ की कमाई कर ली है और अभी ताज़ा आंकड़े आए नहीं है। वैसे मिलिए बॉलीवुड के ग्लोबल 200 करोड़ क्लब से -


Click it and Unblock the Notifications












